क्या प्रोस्सेड फूड्स करते है ? जीवन को कम




अगर आप नहीं जानते हैं कि प्रॉसेस्ड फूड्स क्या होते हैं, तो हम आपको बताते हैं। प्रॉसेस्ड फूड्स का अर्थ है, ऐसे आहार- जिन्हें स्वादिष्ट बनाने के चक्कर में तेज तापमान, भारी दबाव, मशीनों आदि से गुजारा जाता है। सबसे पॉपुलर प्रॉसेस्ड फूड्स हैं- ब्रेड, चिप्स, ब्रेकफास्ट सीरियल्स (कॉर्न फ्लेक्स, म्यूसली, चोको चिप्स), चीज़, बटर, मैदा, माइक्रोवेव किए गए आहार, पैकेटबंद चीजें (चिप्स, नमकीन, पफ्स, नमक वाले अन्य स्नैक्स), पिज्जा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक आदि।

इन प्रॉसेस्ड फूड्स को भले ही गेंहूं, चावल, ओट्स, कॉर्न, चने की दाल जैसे अनाजों या दालों से बनाया जाता हो, मगर प्रॉसेसिंग के दौरान इसके सभी पोषक तत्व निकल जाते हैं। इसलिए जब आप कोई प्रॉसेस्ड फूड खाते हैं, तो असल में आपको सिर्फ स्वाद मिलता है, पोषण नहीं।








वैज्ञानिकों का दावा- प्रॉसेस्ड फूड से घटती है इंसान की जिंदगी
ओटैगो यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च में बताया गया है कि प्रॉसेस्ड फूड्स में फाइबर बिल्कुल नहीं होता है। जबकि हमारे शरीर के लिए फाइबर इतना जरूरी है कि यही हमारे शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। वैज्ञानिकों के अनुसार फाइबर वाले फूड्स के सेवन से आप ज्यादा दिन तक जीवित रह सकते हैं। जबकि प्रॉसेस्ड फूड्स के सेवन से व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है, जिसके कारण उसका जीवन लंबा नहीं हो सकता है।





https://beautylivingstyle.blogspot.com/2020/05/blog-post_24.html
















































Comments