आइये हम आपको बताते हैं बिना उनसे इज़हार के कैसे जानें उनका हाल-ए -दिल
किसी लड़की के बारे में सुनने से जलन होना
यह जज करना बहुत आसान है कि आपसे कोई लड़की कितना ज्यादा प्यार करती है | इसके लिए बस आपको कुछ तरकीब लगानी होगी | जिस लड़की को आप चाहते हैं उससे बातें करते समय आप किसी दूसरी लड़की का नाम लें और उसके बारे में कुछ ख़ास कहें | इससे अगर लड़की आपसे प्यार करती होगी तो वो दूसरी लड़की के बारे मे न सुन सकेगी |
जैसे ही उसके सामने आप दुसरे लड़की की तारीफ़ करेंगे उसे जलन महसूस होगी और वो उस बात को सुनने में इंटरेस्ट नहीं देगी |
आपको देख कर हल्की सी मुस्कान छोड़ देना
प्यार में अक्सर ऐसा होता है कि आपको मुस्कान मिलती है | कोई लड़की अगर आपको देख कर हलकी सी मुस्कान छोड़ देती है, तो ये यह जाहिर कर रही है कि वह आपसे बहुत प्यार करती है | आपको देखकर अगर वो अक्सर मुस्कुरा देती है तो वह आपसे बहुत प्यार करती है |
आपकी नकल करना
अगर कोई लड़की आपको देखकर आपका हूबहू नक़ल करती है तो शायद वह आपसे बहुत प्यार करती है | किसी की नक़ल करना आसान नहीं है और अगर कोई लड़की आपकी नक़ल कर रही है यानि कि वह आपको हर वक्त सोच रही है तब जाकर वह आपको कॉपी कर पा रही है |
इससे बात सीधी जाहिर होती है कि अगर कोई लडकी आपकी नक़ल करती है तो वह आपसे बेइंतिहा मोहब्बत करती है |
अक्सर आपकी पसंद वाली चीजों को जज करना
अगर, कोई लड़की आपके साथ है और वह आपके साथ होने पर अक्सर आपके पसंद वाली चीजों की बाते करती है या फिर कुछ खाती है तो वह भी आपके पसंद का होता है तो यह समझ लीजिये की वह आपको सीधा भाव दे रही है और वह आपसे प्यार भी बहुत करती है |
शर्मा जाना
अगर अचानक से आपकी नजर लड़की के ऊपर पड़ जाए और वो लड़की अपनी आँखों को नीचे कर के शर्मा जाए तो यह इशारा भी काफी होगा कि वह आपसे प्यार करती है |
अक्सर आपके पास ही रहना
जहाँ आप जाएँ किसी न किसी बहाने वहाँ तक अगर वह भी आ रही है तो वह आपसे प्यार करती है और वह आपको हर वक्त देखना चाहती है |


Comments