दोस्तो lock down और कोरोना के वजह से दूरिया बढ़ गयी है। साथ ही ब्रेकअप का सिलसिला भी बढ़ा है।
आज के दौर में ब्रेकअप होना एक आम बात है। क्योंकि युवाओं के लिए रिलेशनशिप एक टाइम पास या दिल बहलाने का एक जरिया बन गया है। कुछ लोगों को छोड़कर अधिकतर रिलेशनशिप को सीरियस लेने से बचते हैं। उनका मानना है कि सीरियस रिलेशनशिप होने से जहां रिस्पॉन्सबिलिटी बढ़ती है, तो वहीं आजादी भी छिन जाती है। लेकिन कुछ लोगों का ब्रेकअप सीरियस रिलेशन होने के बाद भी हो जाता है। ऐसे में कुछ बातों और वजहों के बारे में जानते है।
ब्रेकअप की वजह - : ब्रेकअप होने की वजह 1 शक, शक एक ऐसा दीमक है जो एक खूबसूरत रिश्ते को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देता है। जी हां, अगर आपका पार्टनर आपके फोन कॉल्स, मैसेज्स चेक करने लगे। आपकी हर बात को जानने या पूछने लगे। तो इससे साफ होता है कि शक की बीमारी हो गई है। जिसकी वजह से वो हमेशा खुद को अनसिक्योर फील करता है और मजबूरन आपकी जासूसी करता है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ ऐसा ही बिहेव करते हैं, तो जल्द सुधर जाइए, वरना कभी भी ब्रेकअप हो सकता है।
आपके कपड़ों, रहन-सहन पर कमेंट करना या टोकना शामिल है।
ब्रेकअप की वजह रिलेशनशिप प्यार और विश्वास पर टिका होता है, लेकिन अगर रिश्ते में कोई भी एक पार्टनर रिलेशनशिप को गंभीरता से न लें, तो कुछ समय बाद उसमें ब्रेकअप होना तय है। क्योंकि रिश्ते को सक्सेसफुल और खुशनुमा बनाने के लिए दोनों ही पार्टनर्स को हमेशा समान रूप से एफर्ट करने चाहिए।
प्रीवेसी की कमी
लड़कियां कभी नहीं चाहती हैं कि उनके दोस्तों को ऐसा लगे कि वह अपना सारा काम बॉयफ्रेंड से पूछकर करती हैं या उनकी पसंद से करती हैं। इसके अलावा आपको भी यह समझना चाहिए कि जब आपकी पार्टनर अपने दोस्तों के साथ बाहर हो तो उसे बार-बार फोन ना करें। क्योंकि ऐसा करने से पार्टनर की दोस्तों को इस बात का एहसास होगा कि आप उनपर विश्वास नहीं करते हैं। और हो सकता है कि ये बात आपकी पार्टनर को बुरा लगे और छोड़कर चली जाए।
बातों को छिपाना
किसी भी रिश्ते में विश्वास जरुरी है। आपको अपने साथी पर भरोसा रखना चाहिए ताकि आप उससे अपनी बातें शेयर कर सकें। अगर आप हर बात उससे छिपाएंगे तो रिश्ते का क्या मतलब है। आपकी यह आदत धीरे-धीरे आप दोनों को बहुत दूर कर देगी।
सिक्योर फील ना करना
हर लड़की को अच्छा लगता है कि उसका बॉयफ्रेंड उसका ख्याल रखे। उसकी हर छोटी-बड़ी जरुरतों को समझे पर जब पुरुष पार्टनर की तरफ से ऐसी फीलिंग नहीं मिलती है या आपके अंदर वो फिक्र नहीं दिखाई देती है तो वो दुखी हो जाती हैं।




Comments