इसमें कोई दो राय नहीं कि जिंदगी के कुछ बेहद बुरे अनुभवों में से एक है ब्रेअकप। इस बात से कोई मनाही भी नहीं लेकिन अगर आपको पता चले कि इसके कुछ फायदे भी हैं, जो किसी और चीज से कभी आ ही नहीं सकते, तो आपको बहुत सुकून मिलेगा और आश्चर्य भी। अगर आपने ये फायदे जान लिए तो समझिए कि आपके पास खजाना है
जिसकी जरूरत हर किसी को कभी न कभी पड़नी है
१ . आपको ऐसा अनुभव है जिसकी अब तक सिर्फ चर्चा ही सुनी थी : आपने एक ख़ास रिश्ते को निभाया। ये ऐसा अनुभव आपने पा लिया है जो जिंदगी में कोई और आपको नहीं दे सकता। किसी के साथ जो भी हुआ हो आपने सीखा अपने अनुभव से ही है। अब किसी बात के लिए आपको सलाह नहीं लेना पड़ेगी।
2 . खुद की अहमियत समझी : माना कि शुरू में आपने खुद की अहमियत को लेकर सवाल उठाए लेकिन जब आपको एहसास हुआ कि लोग आपको बहुत पसंद करते हैं अपनी वेल्यू समझ आई। इसे कहते हैं खुद से असली प्यार होना।
3 . आप जैसे के साथ तैसा होने का मंत्र जान चुके हैं : पिछले रिश्ते में आपने कई खामियों को नजरअंदाज किया।
सामने चीजें देखकर भी आप रिएक्ट नहीं कर पाए। आपको बेवकूफ होने का अहसास हुआ लेकिन अब आज दूसरों की हरकतें समझ सकते हैं और उन्हें उनकी भाषा में जवाब दे सकते हैं।
सामने चीजें देखकर भी आप रिएक्ट नहीं कर पाए। आपको बेवकूफ होने का अहसास हुआ लेकिन अब आज दूसरों की हरकतें समझ सकते हैं और उन्हें उनकी भाषा में जवाब दे सकते हैं।
4 . खूबसूरती, फिटनेस और पॉपुलर होने की अहमियत समझ चुके हैं : ब्रेकअप के बाद ख़ूबसूरत, फिट और पॉपुलर होना कितना जरूरी है आप समझ चुके हैं। ब्रेकअप के बाद भी केस क्लोज नहीं बल्कि गेम तो और भी आर पार का हो चुका है। आपके मन में है उसे दिखाना कि उसने क्या मिस कर दिया। आप पहले से लुक वाइस ज्यादा बेहतर हैं।
5 लोगों के अटेंशन से खुश हैं : रिश्ते के दौरान आपने अपनी दुनिया उसी तक सिमटा दी थी लेकिन अब आप खुले आसमान में हैं। जिंदगी अपने हिसाब से जी रहे हैं। किसी की परमिशन की जरूरत नहीं। सही गलत के खुद चयनकर्ता हैं। आपसे लोग कितना बात करना चाहते हैं आपको आश्चर्य होता है क्योंकि कोई सील आप पर नहीं लगी।
6 . कॉन्फिडेंस कैसा होता है जान रहे हैं : आपको अब अपने हिसाब से चलना है। आपको हर फैसला खुद लेना है।
आप आत्मविश्वास से लबरेज हैं। खुद का ये रूप आपको पसंद है और साफ़ है कि लोग भी आपको पसंद कर रहे हैं।
आप आत्मविश्वास से लबरेज हैं। खुद का ये रूप आपको पसंद है और साफ़ है कि लोग भी आपको पसंद कर रहे हैं।
खुद के लिये समय मिलता है
प्रेम के रिश्ते में पड़ने से आप केवल अपने प्रमी या प्रमिका के बारे में ही सोंचते रहते हैं। मगर ब्रेकअप होने के बाद आप को अपने लिये बहुत सा समय मिलता है जिसमें आप खुद के लिये सोंच सकते हैं।




Comments