Skip to main content

ये 5 रंग देंगे आपको ROYAL लुक



आपके ड्रेस के फैब्रिक के अलावा  2 सबसे ज़रूरी  पैरामीटर होते हैं जिसपे आपके लुक्स पूरी तरह निर्भर होते हैं 

  1. ड्रेस का रंग
  2. ड्रेस की फिटिंग 


करें neutral  colors का चुनाव -

अपनी त्वचा के रंग के आधार पर अपने कपड़ों का रंग तय करें और देखें कि आपका स्टाइल स्टेटमेंट कितना शानदार बन पड़ता है।

रंगों को लेकर हमारे कई तरह के पूर्वाग्रह हैं। रंगों को हमने कई तरह के खांचों में बांट दिया है। कोई-कोई रंग लड़कों के लिए और कोई-कोई रंग लड़कियों के लिए। कोई-कोई रंग साफ रंग वालों के लिए तो कोई-कोई गहरे रंग लेकिन neutral कलर्स की बात ही कुछ और है  आजकल लोग इन कलर्स को काफी पसंद भी करते है ,किसी भी ड्रेस में आप चाहते सबसे unique और ROYAL लुक तो आप न्यूट्रल कलर्स ही choose करें 



beige color - इस रंग की खासियत ये हे चाहे आप इसे किसी शादी फंक्शन पर पहनती है  सिंपल से सिंपल सूट या ड्रेस को ये रॉयल लुक देता है इससे आपके ड्रेस महंगी भी लगेगी ,साथ ही अगर आपकी नयी नयी शादी हुई हे तो भी  इसे आप पेहेन सकती हे दोनों ही सूरत में तारीफ तो आपको ही मिलेगी 



सफ़ेद रंग -सफेद गाउन में सजी कोई युवती पहली नजर में परियों-सी लगती है। हम जब भी खूबसूरती, मासूमियत और अलौकिकता की साझी कल्पना करते हैं तो दिलोदिमाग में सफेद वस्त्रों में सजी परियां थिरक उठती है ,लड़कियों में सफेद कुर्ते, सफेद टॉप, सफेद गाउन कुछ इस तरह खिलते हैं, जैसे वाकई ये उजली-उजली परियां हों। एक फायदे की बात यह है कि आज सफेद रंग में हर तरह की एक्सेसरीज आसानी से मैच करती है।सफ़ेद सूट  आप गोल्डन लेस वाला पिंक दुपट्टा पेहेन सकते हैं साथ ही गोल्डन  सैंडल्स से लुक में चार चाँद लग जायँगे आप ब्यूटी इन वाइट कहलाएंगी 

 




ऑलिव ग्रीन
ये तो सभी जानते हैं कि ग्रीन नेचर, खुशियों, सदभावना और फ्रेशनेस का कलर है. अब ऐसा कलर भला किसी एक पर जंच कर दूसरे को कैसे दुखी कर सकता है! है ना? ऐसा ही कुछ है ग्रीन के इस शेड के साथ, जो हर स्किन टोन पर बखूबी जंचता है और देता है खूबसूरत लुक
यूं तो नेक पैटर्न कैसा भी रखा जा सकता है और यह इसी पर डिपेंड करता है कि आपकी गर्दन कैसी है. मसलन गर्दन लंबी है तो आप पर डीप नेक और कॉलर वाली शर्ट, दोनों ही फबेंगी. लेकिन गर्दन छोटी है तो कॉलर वाली शर्ट न पहनें.




मिंट ग्रीन
अगर आपको ग्रीन का लाइट शेड पसंद है और एमरल्ड ग्रीन के डार्क शेड की वजह से इसे पहनने में आपको झिझक हो रही है, तो ये शेड आपके लिए ही है. इसेगोरी रंगत गोरी हो या सांवली हर लड़की समान कॉन्फिडेंस के साथ कैरी कर सकती हैं.






मरसाला कलर- 2015 में इस कलर को ‘कलर ऑफ द इयर’ से अगर नवाज़ा गया तो इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं है. ये कलर इस खिताब का पूरी तरह हकदार है. ये एक ऐसा कलर है जिसे हर स्किन टोन की लड़कियां कैरी कर सकती हैं और पा सकती हैं चार्म और खूबसूरती.








Comments